कोरोना के मिले चार संक्रमित, पांच लोग हुए स्वस्थ
सोनीपत। कोरोना के केस लगातार आ रहे हैं। रविवार को जिले में चार लोग संक्रमित मिले। वहीं पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केसों की संख्या घटकर 17 रह गई है। कोरोना से बचने के लिए लोग न मास्क लगा रहे और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। भीड़ वाले स्थानों पर कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग टीकाकरण जरूर करवाएं व पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। संवाद