फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में कार्यक्रम के
सोनीपत। वन विभाग ने मंगलवार को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसका विषय स्वच्छ हरियाणा-हरित हरियाणा था। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग से स्वच्छ पर्यावरण, हरित जीवन और प्रकृति संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। प्राचार्य दिनेश मलिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। मलिक ने विद्यार्थियों से अधिक पौधरोपण करने और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में वन रेंज अधिकारी नरेश कुमार, विशाल, रोहित, नीरज मौजूद रहे। संवाद