फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा कर्मियों ने आज से सफाई बंद करने की दी चेतावनी

Fri, 10 Oct 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। यूनियन का शिष्टमंडल सेक्टर-15 स्थित कार्यालय पर विधायक निखिल मदान से मिला। विधायक ने जल्द उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर प्रधान मुकेश टांक ने चेतावनी दी कि अगर हटाए गए सफाई कर्मियों को दोबारा काम पर नहीं लिया तो सभी कर्मचारी शुक्रवार को काम बंद करके हड़ताल शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और सरकार की होगी। धरने का संचालन सहसचिव युधिष्ठिर ने किया। इस दौरान सावन कुमार, मुकेश कर्मा, अनिल, सोनू, रवि, प्रवीण, नीरज, ज्योति, पूनम, सुषमा, काजल, प्रमिला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें