राई । शराब उधार मांगने पर ठेकाकर्मी ने देने से मनाकर दिया। इससे नाराज होकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारने की धमकी देने पर वह डर गया और रातभर खेत में छुप कर बैठा रहा। सुबह इलाज करवाने के बाद राई थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव भावकारिया निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव जगदीशपुर स्थित शराब ठेके पर काम करता है। वह 9 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे अपने साथी के साथ ठेके पर था। इसी दौरान बाबूलाल अपने साथी के साथ आया और उधार में शराब देने के लिए कहा। मना करने पर उसने दरवाजे पर लगा लोहे का जाल उखाड़ दिया और अंदर घुसकर उसे पीटने शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। धमकी से वह डर गया और रातभर खेत में छुपा रहा। सुबह अस्पताल जाकर इलाज करवाया और पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।