फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

Sun, 26 Jan 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने के दौरान नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्मी। संवा
विज्ञापन
सोनीपत। दो माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को 11वें दिन जारी रही। कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना जारी रखा। हड़ताल की वजह से निगम क्षेत्र के 15 वार्ड में सफाई नहीं हो रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। धरने की अध्यक्षता ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने की व संचालन सचिव सावन कुमार ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ की सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार व नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मियों की अनदेखी कर रहा है। एक तरफ सरकार घोषणा करती है कि सफाई कर्मियों को 26 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा, लेकिन उन्हें 15 हजार रुपये वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन व सरकार ने मांग नहीं मानी तो शहर को कूड़े के ढेर में बदल दिया जाएगा। इस दौरान रविंद्र, युधिष्ठिर, प्रवीण, सुनील, राहुल, कश्मीरी लाल, दीपक, माया, पिंकी, अंजू, रेखा, प्रमिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें