फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो माह से दुकानों के बाहर भरा दूषित पानी, नहीं हो रहा समाधान

Thu, 04 Jul 2024 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में जीटी रोड के पास रेलवे रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड के पास रेलवे रोड पर दुकानदार दूषित पानी की निकासी न होने से परेशान हैं। दो महीने से दुकानों के सामने से गुजर रहा नाला ओवरफ्लो है। इससे दुकानों के सामने व साथ लगती गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दुकानदार प्रमोद त्यागी ने बताया कि अब हालात यह हैं कि दूषित पानी से हर समय दुर्गंध आती है। ऐसे में दुकान में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी आवागमन करने में कठिनाई हो रही है। दो महीनों से पानी जमा रहने से हर समय दुर्गंध आती है और पानी में मच्खर व मक्खियां पनपने से बीमारी फैलने की संभावना हुई है। नगरपालिका की तरफ से अब नालों की सफाई करवाई जा रही है, लेकिन अभी तक जीटी रोड की तरफ सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नालों की जल्द सफाई करवा कर उनकी निकासी की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।



वर्जन
दूषित पानी के सड़क पर भरा होने की समस्या संज्ञान में है। नगरपालिका की तरफ से रेलवे रोड पर नालों में हुए पक्के कब्जों को तुड़वा कर सफाई करवाई जा रही है। जीटी रोड तक नालों की इसी तरह सफाई करवाने के आदेश दिए गए हैं। कुछ दिनों में वहां के नालों की भी सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल नागर, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें