सोनीपत में देवडू रोड पर जनसमस्या सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते भाजपा नेता राजीव जैन।
सोनीपत। दो माह से पुनर्निर्माण के लिए उखाड़े गए देवडू रोड को बनवाने के लिए लोग एकत्रित हुए। इस दौरान भाजपा नेता राजीव जैन लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। साथ ही सीवर के मैनहोल ऊंचे उठाने और पानी की निकासी का भी प्रबंध होगा।
राजीव जैन व पार्षद मुकेश सैनी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़, उपमंडल अभियंता रवीन दत्ता व नगर निगम के सहायक अभियंता देवेंद्र खासा, कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी को समन्वय करके जल्द समस्या के समाधान करने का आग्रह किया। नागरिकों ने बताया कि सड़क से दूषित पानी की निकासी न होने के कारण ठेकेदार ने सड़क उखाड़कर छोड़ दी है। इसके कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूल के बच्चों को आवागमन करने में परेशानी होती है।
राजीव जैन ने अधिकारियों से कहा कि वह बैठक कर सड़क का लेवल तय करें। इसी हिसाब से ही सीवर के मैनहोल का निर्माण किया जाए। गलियों से बारिश के पानी की निकासी के लिए मैनहोल के बाहर जाली लगाई जाए। उन्होंने निगम अधिकारियों को कहा कि ड्रेन नंबर 6 पर डिस्पोजल पंप बंद नहीं होना चाहिए। पानी निकालने के लिए रोजाना टैंकर की व्यवस्था की जाए। इस दौरान राजेश सैनी, जसबीर मलिक, राहुल सैनी, बिजेंद्र, कमल, रामफल, सतपाल सैनी, रण सिंह सैनी, चंदन, सतपाल सैनी, कृष्ण सैनी, देशराज भी उपस्थित रहे।