फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिस्ट्रीशीटर दीपक हत्याकांड में षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिस्ट्रीशीटर दीपक गुहणा हत्याकांड में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसएयूजी) ने एक अन्य षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गन्नौर की इंद्रा कॉलोनी हाल बलजीत नगर, दिल्ली निवासी गौरव उर्फ गौरा है।एसएयूजी प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि एयर इंडिया में पायलट पंजाब के जालंधर स्थित गांव दकोहा निवासी प्रीत कमल सिंह ने 27 फरवरी को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि गांव मुरथल निवासी कपिल आंतिल उनके दोस्त हैं। कपिल ने उनको एक मोबाइल नंबर भेजा था। जब वह दिल्ली के महिपालपुर में थे तो उन्होंने उस नंबर पर कॉल की थी। जिसके बाद बातचीत करने वाले युवक ने उन्हें दिल्ली में ही पीतमपुरा के पास बुलाया था। वहां पहुंचने पर कार में गांव गुहणा निवासी दीपक उर्फ भांजा व कपिल का चचेरा भाई मंदीप मिले थे। वह उनके साथ दिल्ली से चलकर कुमासपुर के पास वीर ढाबा के बाहर रुके थे। वहां पर 3-4 युवक कार में आए थे और दीपक की 14 गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंदीप को भी गर्दन में गोली लगी थी। एक आरोपी बोल रहा था कि राहुल भूर्री अपना काम पूरा करता है। पुलिस ने राहुल भूर्री समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने बड़वासनी गांव के पास से पानीपत के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी राकेश उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने राकेश उर्फ पंपू से दोस्ती में दीपक उर्फ भांजा की हत्या करने की बात कही थी। बाद में षड्यंत्र रचने के आरोपी अनिल उर्फ लीला को पकड़ा गया था। अब षड्यंत्र रचने में ही गौरव उर्फ गोरा को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें