सोनीपत के गोहाना के मुख्य बाजार में दुकान का बिजली कनेक्शन काटते बिजली कर्मी। संवाद
गोहाना। गोहाना के मुख्य बाजार में बिजली चोरी का जुर्माना नहीं भरने पर बिजली कर्मियों कनेक्शन काटते हुए मीटर उखाड़ लिया। दुकान पर बिजली चोरी किए जाने पर 15.67 लाख रुपये जुर्माना किया था। नोटिस दिए जाने के बाद भी दुकानदार ने जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया था।
बिजली निगम के गोहाना सब डिविजन के एसडीओ विकास सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्य बाजार में दुकानदार ने केबल का रबड़ काटकर बिजली चोरी की थी। जिस पर बिजली निगम अधिकारियों ने छाया डालकर चोरी पकड़ी। दुकानदार का लोड 32 किलोवाट मिला था। लोड के आधार पर निगम अधिकारियों ने उपभोक्ता पर 15.67 लाख रुपये का जुर्माना किया था। दुकानदार ने जुर्माना को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। बिजली चोरी का जुर्माना नहीं भरने पर निगम कर्मचारियों ने मीटर उखाड़ लिया।