फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जीटी रोड पर 15 किलोमीटर तक निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जीटी रोड पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू हुई यात्रा भिगान चौक के पास टोल प्लाजा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व करते हुए पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कहा कि देशभक्ति का जज्बा हर हिंदुस्तानी के भीतर होना चाहिए। भाजपा देशहित व देशभक्ति से जुड़े मामलों पर राजनीति करके अपना उल्लू सीधा करती है और देश के नागरिकों में भेदभाव करती है। जबकि देश के संविधान ने हर नागरिक को सम्मान अधिकार दिए हैं। मेयर निखिल मदान ने कहा कि लालकिले पर आजादी का प्रतीक तिरंगा झंडा जो शान से लहरा रहा है उसके पीछे बलिदानियों का इतिहास है। यात्रा के दौरान अर्जुन दहिया, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दहिया, सुनील कटारिया, युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार, डॉ. सत्यवीर निर्माण, भलेराम जांगड़ा, अनिल गौड़ आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस नेता जसपाल खेवड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहालगढ़ से मुरथल तक गौरव यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभक्ति हर व्यक्ति के अंदर होती है। देश का तिरंगा सदैव ऊंचा रहे इसके लिए सभी मिलकर पहल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें