कर्मवीर बौद्ध के राज्यसभा सांसद बनने पर मिठाई बांटते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : पाठक
गोहाना। महम रोड स्थित गोविंद गिरी कुटिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्मवीर बौद्ध के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर खुशी जताई। कार्यक्रम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। सुभाष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति को राज्यसभा भेजकर यह साबित किया है कि पार्टी दलित और पिछड़े वर्गों की सच्ची हितैषी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद सिंह दांगी ने की। इस मौके पर जग महेंद्र, बिजेंदर, रमेश, मनीष, योगेश, मुकेश कपूर, विक्रम, रामनिवास, दीपक, श्री भगवान, सुनील, नरेंद्र और जितेंद्र वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।