सोनीपत। भाजपा की ओर से चुनाव से पहले की गई 20 सूत्रीय घोषणाओं को लागू न करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता 3 अगस्त से सोनीपत से चंडीगढ़ तक पैदल यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा “भाजपा की पोल खोलो” अभियान के तहत निकाली जाएगी। सरकार से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला पार्षद संजय बड़वासनी, रवि इंदौरा, कांग्रेस सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज ने पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 100 गज के प्लॉट, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, औद्योगिक विकास के जरिए 5 लाख युवाओं को रोजगार, कौशल निगम के कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई वादे किए थे। सरकार ने अब तक किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। संवाद