गोहाना। लाठ-जौली नहर के पुल पर कांग्रेस का पोस्टर लगा हुआ मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी टीम शनिवार को लाठ-जौली नहर के पास दौरे पर थी कि उन्हें पुल पर एक पोस्टर लगा हुआ मिला। इस पर कांग्रेस के हाथ के निशान वाली वॉल पेंटिंग बनाई गई थी। टीम ने पोस्टर का चित्र लेकर एआरओ को भी भेजा है।