फोटो 22. सोनीपत लघु सचिवालय में नामांकन दाखिल कराते कांग्रेस उम्मीदवार एवं विधायक सुरेंद्र पंवा
सोनीपत। अवैध खनन व मनी लॉन्डरिंग के मामले में जेल में बंद निवर्तमान विधायक व कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार ने वीरवार को लघु सचिवालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में सोनीपत विधानसभा सीट पर नामांकन पत्र जमा कराया। उन्हें अंबाला जेल से ईडी की कस्टडी में लाया गया था। कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर विधायक की पुत्रवधू समीक्षा पंवार ने पर्चा भरा।
सुरेंद्र पंवार के नामांकन के लिए आने की सूचना के बाद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में लघु सचिवालय में पहुंच गए थे। कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार के पहुंचने पर लघु सचिवालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव कर रहे थे। सुरेंद्र पंवार के वकील अधिवक्ता मुकेश पन्नालाल ने बताया कि बेवजह दबाव की राजनीति के लिए विधायक को गिरफ्तार किया गया है। आज नामांकन के लिए उन्हें मोहलत मिली थी, जल्द ही उन्हें जमानत मिल जाएगी।