फोटो 13- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में विजेता छात्राओं का अभिनंदन करती प्राचार्य डॉ. म
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय (सीआरए) में आयोजित अंतर महाविद्यालय मॉडल प्रदर्शनी में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की टीम प्रथम स्थान पर रही। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी और प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी।
जीवीएम के स्नातकीय भूगोल विभागाध्यक्ष रजनी कत्याल ने बताया कि महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय भूगोल मॉडल प्रदर्शनी में जीवीएम की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। काॅलेज की एमए भूगोल की मानसी और संध्या अव्वल रही। इन्होंने रिमोट सेंसिंग एंड इट्स एप्लिकेशन शीर्षक के तहत मॉडल का प्रदर्शन किया। काॅलेज लौटने पर प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह की अगुवाई में विजेता टीम का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जीवीएम के स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष केसी नैन, डाॅ. पिंकी, कविता, कीर्ति, रश्मि, मनीषा व सोनिया ने भी छात्राओं को बधाई दी।