फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमंजस : बैंयापुर में किसी को पता नहीं तो कुछ ने कहा सहमति से हुआ मतदान

Mon, 03 Mar 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- गांव बैंयापुर निवासी सुरेंद्र सिंह व राजेश कुमार मतदान के बाद स्याही ​का निशान दिखाते
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम उपचुनाव में मतदान को लेकर गांव बैंयापुर में असमंजस की स्थिति बनी रही। गांव के कुछ ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि आज मतदान होगा है। ग्रामीणों ने कहा कि उनका गांव पंचायती राज में आता है, यहां सरपंच चुना हुआ है, ऐसे में चुनाव कैसे हो सकता है, जबकि कुछ ग्रामीणों ने कहा कि वह नगर निगम में शामिल हो चुके हैं। गांव में कई दिन पहले ही वोटर पर्ची भी वितरित की जा चुकी हैं।बैंयापुर के ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी वोट की अपील भी करने के लिए गांव का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में यहां उनकी सहमति से ही मतदान हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गांव बैंयापुर में पहले से ही पंचायत बनी है, कुछ मतदाता नगर निगम में शामिल किए गए हैं। नगर निगम उप चुनाव के लिए यहां सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी जो शाम छह बजे तक जारी रही। गांव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें