फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीमद्भागवत में सभी पुराण, चारों वेद व शास्त्रों का संपूर्ण ज्ञान अंकित

Fri, 19 Jul 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गीता भवन सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करतीं कथावाचक देवी
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन सनातन धर्म सभा मंदिर में रामानुज सेवा फाउंडेशन की ओर से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव का वीरवार को पांचवां दिन रहा। वृंदावन धाम से कथावाचक देवी प्रीति रामानुज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओंं के प्रसंग का वर्णन करने के साथ गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। मुख्यातिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री योगेश पाल अरोड़ा ने शिरकत की।
विज्ञापन

देवी प्रीति रामानुज ने कहा कि श्रीमद्भागवत में सभी पुराण, चारों वेद व शास्त्रों का संपूर्ण ज्ञान अंकित है। उन्होंने माखन चोरी, पुतना वध, भगवान शंकर को बालरूप में दर्शन, रमण रेती, कदम्ब के नीचे बंसी बजाना, ग्वाल बालों सहित गऊ चराना, माता कौशल्या को वास्तविक रूप के दर्शन कराना जैसी भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। सभी श्रद्धालु बाल लीलाओं के प्रसंग को सुनकर भाव विभोर हो उठे। फाउंडेशन की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण करने की झांकी प्रस्तुत की गई तो श्रद्धालुओं ने जय कन्हैया लाल की जयघोष लगाए। तत्पश्चात भगवान गिरिराज को 56 भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के भजनों पर खूब नृत्य किया। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित योगेंद्र भारद्वाज, मेधावी रंजन शर्मा, त्रिलोकचंद मल्होत्रा, नवीन शर्मा, राममेहर, श्रवण कौशिक, निशांत रोहिल्ला, अजय, नरेंद्र, अश्वनी, टिंकू, प्रियंका शर्मा, मोनिका, सीमा व सरोज मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें