फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व ओजोन दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: कॉलेज में हुए कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते प्राचार्य आनंद। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान विभाग ने 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर पोस्टर निर्माण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं का विषय “ओजोन परत का क्षरण एवं निवारण के उपाय” रखा गया। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेकर ओजोन परत के महत्व का संदेश दिया। महाविद्यालय प्राचार्य मेजर आनंद काद्याण मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. विजय सिंह, डॉ. अंजू सिवाच, डॉ. नवीन मलिक और डॉ. रवींद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें