फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व जल दिवस पर महिलाओं के लिए कराई प्रतियोगिता

Sat, 23 Mar 2024 01:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मेहंदीपुर में सर सैय्यद ट्रस्ट की ओर से विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग से जिला कंसल्टेंट अधिकारी डॉ. विरेंद्र मताना ने जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से बताया। संस्था के कार्यों को सराहना करते हुए बताया कि पानी हमारे लिए जीवन में अमूल्य है। बीआरसी दिनेश ने पानी बचाने की सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। सर सैय्यद ट्रस्ट से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर मनोज कुमार ने बताया कि विश्व जल दिवस पर महिलाओं ने रस्सा कशी, आलू-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर व मटका दौड़ में भाग लिया और जीतने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वाॅश क्लब के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर जरिए स्वच्छता ओर पानी बचाने की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जल सखियों ओर स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें