फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारियों को मिले मुआवजा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में बैठक करते जिला व्यापार मंडल के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। जिला व्यापार मंडल के सदस्यों ने वीरवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में बैठक करके मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। चेयरमैन संजय वर्मा व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि जिस तरह फसल खराब होने पर सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिया जाता है, उसी तर्ज पर व्यापारियों को भी आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने करीब तीन वर्ष पहले पहली बार व्यापारी कल्याण कोष बोर्ड का गठन किया था। उसमें जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का सरकार ने बीमा करवाया था, लेकिन यह योजना मात्र एक साल चली। उसके बाद पॉलिसी का नवीनीकरण नहीं करवाया गया। व्यापारी कल्याण कोष बोर्ड की ओर से पीड़ित व्यापारियों को मदद देने का वादा किया गया था, लेकिन प्रदेश में अभी तक किसी व्यापारी को मदद नहीं मिल सकी है। जिला व्यापार मंडल की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस योजना को दोबारा शुरू करने की मांग की जाएगी। साथ ही आग व चोरी से पीड़ित दुकानदारों को सरकारी कोष से मदद देने की अपील की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल के सरंक्षक पवन गोयल व वरिष्ठ उप प्रधान रामनारायण गोयल ने की।
इस दौरान सब्जी मंडी के प्रधान एवं जिला व्यापार मंडल के उप प्रधान ललित खत्री, कोषाध्यक्ष रविंद्र सरोहा, मुकेश मित्तल, प्रवीण गोयल, अशोक गुप्ता, सारंग रोड मार्केट प्रधान दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें