फोटो : सोनीपत के गांव बजाना खुर्द में संतों का आशीर्वाद लेते कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व
गन्नौर। गांव बजाना खुर्द स्थित श्रीश्री 1008 सिद्ध बाबा रतिनाथ की पांचवीं बरसी पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने पहुंचकर बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और डेरा महंत योगी बाबा समुंदर नाथ महाराज, सिद्ध बाबा महाराज तथा व योगी लहर नाथ महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत-महात्मा समाज को सत्य, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं तथा उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, भाजपा युवा मोर्चा गोहाना के जिलाध्यक्ष सत्यवान दुभेटा व महिपाल पांची ने भी बाबा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।