फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ पर लगाया भंडारा

Thu, 25 Jun 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव खुर्मपुर में श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खुर्मपुर में बुधवार को श्रीराम मंदिर स्थापना की वर्षगांठ पर दिनेश चौहान, शैंटी चौहान एवं नीरज चौहान की ओर से भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के अनेक गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु श्री राम के दर्शन किए व भजनों का आनंद लिया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया गया। महिला कीर्तन मंडली ने भजनों व कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दीपक चौहान अटेरना ने कहा कि आज देश में सनातन संस्कृति के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, धर्मजीत, मोनू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें