फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कमेटी ने टोल अधिकारियों को किया तलब

Fri, 22 Sep 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- भिगान टोल प्लाजा के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते एसडीएम डा. निर्मल नागर।
विज्ञापन
गन्नौर: गांव भिगान टोल प्लॉजा पर कार सवार महिला व व्यक्ति से मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने टोल अधिकारियों को कार्यालय में तलब किया। इस दौरान एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा भी मौजूद थे। उन्होंने टोल अधिकारियों से मारपीट के कारणों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वारदात के दौरान टोल की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है।
विज्ञापन


मुरथल के भिगान टोल प्लॉजा पर 9 सितंबर को कार सवार महिला व पुरुष से मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो दस दिन बाद वायरल हुआ था। मामले में जांच कर रहे एसडीएम गन्नौर ने टोल पर मौजूद सभी कर्मचारियों की डिटेल, उनका पुलिस सत्यापन, मेडिकल प्रमाण पत्र मांगा है। टोल अधिकारियों को महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर जमकर लताड़ा गया। एसडीएम ने कहा कि किसी सूरत में टोल से गुजरने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार सहन नहीं होगा। टोल अधिकारियों को पूरी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज सहित शुक्रवार को फिर से कार्यालय में बुलाया गया है।

फोटो 32- भिगान टोल प्लाजा के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते एसडीएम डा. निर्मल नागर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें