फोटो 26 - सोनीपत के गोहाना में ताऊ देवीलाल चौक पर उनकी प्रतिमा के सफाई के दौरान उपस्थित पंजाबी
सोनीपत। पंजाबी सेवा समिति की ओर से गोहाना शहर में भूतपूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल चौक की साफ-सफाई की गई। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी के नेतृत्व में टीम ने चौक की सफाई की। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि महापुरुषों के चौक किसी भी शहर की शोभा होते हैं। अगर महापुरुषों के चौक साफ-सुथरे होंगे तो शहर भी सुंदर दिखेगा। इसके लिए समिति ने सप्ताह के प्रत्येक रविवार को एक चौक की सफाई करते हुए बारी-बारी से सभी चौकों की सफाई करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में अगले रविवार को महावीर चौक की सफाई की जाएगी। इस दौरान जतिश कपूर, रमेश पुरुथी, सुनील राजपाल व मुकेश देवगन, विनय बजाज, साहिल आदि मौजूद रहे।