फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी को गिराया

Thu, 25 Jan 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में अवैध कालोनी में हुए निर्माण को गिराता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को शाहपुर-बड़ौत रोड पर पनप रही अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया और अवैध निर्माण को ढहा दिया। सहायक नगर योजनाकर अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुमित व अन्य पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से भरी प्लाटों की नींव को गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने 3 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बनाई गई 6 डीपीसी को ध्वस्त करवा दिया। जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना अनुमति के न करें और अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट न खरीदें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें