फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों बाद सीएम करेंगे स्वर्णकार भवन का लोकार्पण

Sun, 27 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर पंचायत चुनावों के बाद फरवरी के महीने में नवनिर्मित स्वर्णकार भवन का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी शनिवार को कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने गोहाना स्वर्णकार संघ के प्रतिनिधिमंडल को दी। संघ के अध्यक्ष हुकुम चंद वर्मा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को कविता जैन ने स्वैच्छिक कोष से इस भवन के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए। स्वर्णकार संघ ने शहर में स्वर्णकार भवन का निर्माण छोटूराम चौक में किया है। इस भवन के लिए स्वर्णकारों ने लाखों रुपये का चंदा केवल स्वर्णकारों से किया जबकि भूमि रियायती दाम पर राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई है। कैबिनेट मंत्री कविता जैन से मिले प्रतिनिधिमंडल में डॉ. प्रेमचंद वर्मा, महेंद्र वर्मा, मोहन वर्मा, दीपक वर्मा और बॉबी वर्मा भी थे। मंत्री जैन ने कहा कि सीएम मनोहर लाल नवनिर्मित स्वर्णकार भवन का लोकार्पण फरवरी के महीने में तब करेंगे जब पंचायत चुनाव पूरे होने के बाद आचार-संहिता हट जाएगी। मंत्री कविता जैन ने स्वर्णकार भवन के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से भी 2.50 लाख रुपए मंजूर किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें