फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी लागू करने वाले सीएम बताएं अपनी आईडी बनवाई क्या : अभय चौटाला

Sat, 22 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में शुरू की गई इनेलो की हरियाणा परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को सोनीपत पहुंची। यात्रा गांव सोहटी से शुरू होकर किडौली, पहलादपुर, पाई व बरोणा होते हुए गांव रोहणा में पहुंची, जहां पर उसका रात्रि ठहराव किया गया।
विज्ञापन

यात्रा के साथ चल रहे अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में बैठकर सिर्फ यह सोचते हैं कि लोगों को कौन-सी आईडी बनाकर परेशान करने का काम किया जाए। प्रदेश में परिवार पहचान पत्र लागू करवाने वाले मुख्यमंत्री यह बताएं कि उन्होंने क्या स्वयं का परिवार पहचान पत्र बनवाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश को लूटने का काम किया है। प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर अधिकारी सुविधा शुल्क के रूप में जनता को लाखों रुपये का चूना लगाने का काम कर रहे हैं। अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हमारा वित्त प्रबंधन अच्छा है तो फिर जनता पर कर्ज किस बात का डाला जा रहा है। प्रदेश के बजट को सिर्फ कागजों में खर्च किया जा रहा है
विज्ञापन

पदम सिंह को मान-सम्मान करवाने के लिए इनेलो में आना होगा
रोहतक रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर पदम सिंह दहिया को मान-सम्मान करवाना है तो फिर से इनेलो में आना होगा। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, सुनैना चौटाला, नंबरदार बलवान सेहरी, विजय पाल दहिया व कुणाल गहलावत मौजूद रहे।
हिंद केसरी ने थामा इनेलो का दामन
विश्राम गृह में हिंद केसरी संजय पहलवान ने इनेलो का दामन थामा। अभय ने कहा कि इनेलो वह पार्टी है जिसमें नेता तो आए-गए, लेकिन कार्यकर्ताओं को हमेशा पूरा मान-सम्मान दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें