फोटो 40- सोनीपत के गोहाना में आयोजित प्रोफेशनल मीट में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सहकारिता ए
गोहाना। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प से सिद्धि अभियान के माध्यम से देश की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री की भावना पर मजबूती से आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अब तक 28 संकल्प पूरे कर लिए हैं। इसी साल 90 संकल्प पूरे कर लिए जाएंगे। डाॅ. अरविंद शर्मा ने पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ रविवार को गोहाना में आयोजित प्रोफेशनल मीट में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में गोहाना भाजपा के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, प्रोफेशनल मीट के प्रदेश सह संयोजक जसबीर दोदवा, जिला संयोजक डॉ. धर्मबीर नांदल, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, सत्यवान दुभेटा, श्यामलाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद