फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कप : राज्यस्तर पर प्रथम विजेता को मिलेगा दो लाख रुपये का इनाम

Fri, 23 Feb 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत स्थित लघु सचिवालय में सीएम कप प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर
विज्ञापन
सोनीपत। राज्यस्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के आला अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिले के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम कप प्रतियोगिता के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर प्रथम विजेता को दो लाख रुपये, द्वितीय को डेढ़ लाख व तृतीय को एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। खंड व जिलास्तर पर जिला प्रशासन की ओर से टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 26 फरवरी को शाम छह बजे तक https://haryanasports.gov.in/cm-cup-2024/ पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। सीएम कप चार चरणों में संपन्न होगा, जिसमें पहले खंडस्तर, फिर जिलास्तर व मंडलीय अर्थात जोनल स्तर और अंत में राज्यस्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुशील मलिक, अमित कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, सीटीएम पूजा कुमारी, आईटीआई प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, डीएसओ शर्मिला, एईओ खेल रामबीर सरोहा, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार, बीडीपीओ अंकुर, बीडीपीओ पूनम चंदा, परमजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें