फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की भतीजी के शादी में पहुंचे सीएम, दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे सीएम मनोहर लाल के साथ विधायक मोहन लाल बड़ौली व अन्य। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल रविवार को मुरथल रोड पर विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली की भतीजी के शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायक की भतीजी डॉ. प्रिया को अपना आशीर्वाद दिया। सीएम मनोहर लाल कुछ देर कार्यक्रम में रुके और जलपान भी किया। उसके बाद वह यहां से रवाना हो गए। कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा भी पहुंचे। इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, ललित बत्रा, माईराम कौशिक, निशांत छौक्कर, उमेश शर्मा, आजाद नेहरा, डीसी ललित सिवाच, एसपी राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें