फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जरूरतमंद को दिए वस्त्र व घरेलू सामान

Sun, 01 Feb 2026 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से रविवार को रोहतक रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों को नए व पुराने लेकिन उपयोग योग्य वस्त्र व घरेलू सामान का वितरण किया गया। संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि सेफ इंडिया फाउंडेशन कई वर्ष से ऐसे कपड़े और घरेलू उपयोग की वस्तुएं एकत्र करती आ रही है, जो भले ही उनके लिए अनुपयोगी हों, लेकिन जरूरतमंदों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती हैं। प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि प्रवीण गोयंका ने लगभग 500 स्कूल ड्रेस प्रदान कीं। सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों को सम्मान के साथ सहायता प्रदान करना है। इस दौरान सतीश ठेकेदार, अविनाश सेठी, बलराज वशिष्ठ, अनुज मंगला, अनिल गुप्ता, विवेक गर्ग, विकास पासवान, प्रवीण गोयंका, अमित गोयल, सुभाष जिंदल, सूरजराय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें