फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हड़ताल पर रहे लिपिक, रजिस्ट्री से लेकर अन्य कार्य प्रभावित रहे

Fri, 07 Jul 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे लिपिक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लिपिक हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिससे विभिन्न सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। तहसील में दो दिन से जहां एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई, वहीं सरल केंद्र पर आय, जाति, रिहायशी व अन्य प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग भटकते रहे। हालांकि नगर निगम में आने वाले लोगों के कार्य करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों का सहारा लिया गया। लिपिकों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के क्षेत्रीय समन्वयक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में लघु सचिवालय परिसर में हड़ताल पर बैठे लिपिक ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिले में विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 1500 लिपिकों के हड़ताल पर जाने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरे दिन भी कार्यालयों में काम करवाने पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। लिपिकों की हड़ताल से जहां कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है, वहीं इससे राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।
कार्यालयों में पसरा सन्नाटा
लिपिकों की हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। विभागों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित काम लेकर पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिले में विभिन्न विभागों में कार्यरत ये लिपिक मौजूदा समय में सरकार की विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल से योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री करवाने के लिए भटकते रहे लोग
तहसील कार्यालय में वीरवार को रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोग दिनभर भटकते रहे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई। तहसीलदार जिवेंद्र मलिक ने बताया कि लिपिकों के हड़ताल पर जाने से दो दिन से तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। सामान्य दिनों में दिन में लगभग 60 से 70 रजिस्ट्री होती थी, लेकिन लिपिक वर्ग की हड़ताल के चलते काम प्रभावित है।

फोटो 37- लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे लिपिक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद

फोटो 37- लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे लिपिक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद

फोटो 37- लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे लिपिक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें