फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वच्छता शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कोर्ट परिसर में महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सिविल जज सीनियर डिवीजन विक्रांत, सिविल जज जूनियर डिवीजन सूर्य करण चौधरी और बार एसोसिएशन के सामूहिक सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सभी ने मिलकर पूरे कोर्ट परिसर व वकीलों के चैंबर के आसपास सफाई की।
विज्ञापन

जज विक्रांत ने बताया कि स्वच्छता शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। जब वकील जैसे बुद्धिजीवी समाज में इस तरह की पहल करते हैं तो अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यह सफाई अभियान हर महीने दो बार चलाया जाए। इसे सभी वकीलों ने सहमति दी। अभियान के दौरान बार एसोसिएशन खरखौदा के प्रधान कमल शर्मा, उप-प्रधान सत्यजीत दहिया, सचिव अमित दहिया व आशुतोष सरोहा सहित कई वकील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें