फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर फोड़ा मटका

Tue, 20 May 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। संयुक्त आयुक्त कार्यालय के बाहर मटका फोड़ा। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर एकत्रित हुए कर्मियों ने अधिकारियों पर शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार को वह पूर्ण रूप से हड़ताल रखेंगे। कूड़े से भरी रेहड़ी निगम कार्यालय में लाकर प्रदर्शन करेंगे। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। कर्मचारी नेता राजा भाई, राजीव खत्री, संदीप तूर, मुकेश टांक व मुकेश कर्मा ने कहा कि सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को निगम के पे-रोल पर लेने का आश्वासन दिया था। प्रदेश के अन्य निकायों में यह लागू हो चुका है, पर सोनीपत में नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें