संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। शीतकालीन अवकाश के बावजूद खंड के कुछ निजी स्कूल निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए कक्षाएं लगा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी नियमों की अवहेलना करने वाले इन स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। स्कूलों के प्राचार्यों का तर्क है कि 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही बुला रहे हैं, ताकि बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयार हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा का कहना है कि शीतकालीन अवकाश में 15 जनवरी तक सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित है। इस दौरान न तो परीक्षा होगी और न ही बोर्ड की कक्षाएं लगाई जाएंगी। अगर कोई स्कूल नियमों की अवहेलना कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।