फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संदिग्ध हालात में 11वीं के छात्र की मौत, हत्या का केस दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
शव लेने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गोहाना में अपने दोस्त से मिलने उसके घर आए गांव महमूदपुर निवासी 11वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र के परिजनों ने उसके दोस्त पर नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मृतक के दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव महमूदपुर निवासी दयानंद ने बताया कि उनका बेटा शुभम (17 वर्षीय) गोहाना के निजी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। शुभम का दोस्त गोहाना की देवीलाल कॉलोनी में रहता है। शुभम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकला था। करीब एक घंटे बाद शुभम ने फोन करके अपने पिता को बताया कि उसे कुछ नशीला पदार्थ पिलाया गया है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। इसके बाद परिजनों ने शुभम के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। दोपहर करीब 4 बजे शुभम के दोस्त ने उसके परिवार में विपिन से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर शुभम की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। साथ ही उसके घर पर शुभम के होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो शुभम बेहोश मिला और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने शुभम की 2 घंटे पहले ही मौत हो जाने की बात कही। दयानंद का आरोप है कि उनके बेटे की उसके दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के बयान पर एक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया गया है।
सत्यनारायण, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें