फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे शहरवासी

Mon, 29 Jul 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को शहरवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। लोगों ने एसडीएम श्वेता सुहाग को मांगपत्र देकर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। साथ ही जगह-जगह लगे कचरे के ढेर को उठवाने के लिए कहा। इसके अलावा 15 दिन से बंद पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करवाने व जलभराव की समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शहरवासियों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से घर-घर से कूड़ा उठान को लेकर लगाए गए टेंडर की समय अवधि 11 जुलाई को खत्म हो चुकी है। इसके बाद करीब 20 दिन से शहर में सफाई व्यवस्था का अभाव है। सार्वजनिक स्थानों पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस पर एसडीएम ने शहरवासियों को जल्द टेंडर छोड़े जाने का आश्वासन दिया। वहीं, शहरवासियों ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है, ऐसे में सफाई व्यवस्था का कोई उचित प्रबंध किया जाए। इसके बाद एसडीएम ने नपा सचिव पंकज जून को मौके पर बुलाकर तत्काल प्रभाव से कचरा उठान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलियों से कचरा उठाने का कार्य आज से ही शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन घरों से कूड़ा उठाने में लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
वहीं शहरवासियों ने मांग की है कि वह अस्पताल विवाद में नहीं पड़ना चाहते, लेकिन लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं जल्द बहाल की जाए। साथ ही उन्होंने जाम का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने कहा कि अगर उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह सख्त कदम उठाने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें