फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11 को विधायक आवास पर प्रदर्शन करेंगे सीआईटीयू के सदस्य

Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04. सोनीपत के पंचायत भवन में सीआईटीयू की सदस्याओं को संबोधित करते वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा।
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन में रविवार को सीआईटीयू (भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र) के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा व सुनीता ने कहा कि सरकार की ओर से मजदूरों की अनदेखी करना पड़ेगा। सरकार की मजदूर एवं महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ 11 जुलाई को सेक्टर-15 में विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें आशा, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, क्रैच कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं शहरी सफाई कर्मचारी, मनरेगा मजदूर, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी, मुरथल विश्वविद्यालय के आउटसोर्स व मैस कर्मचारी, वन मजदूर, ग्रामीण चौकीदार, औद्योगिक मजदूर शामिल होंगे। जिला प्रधान अनीता ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पक्की भर्ती की जाए, कच्चे एवं आउटसोर्स कर्मियों, परियोजना कार्यकर्ताओं को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू किया जाए। बर्खास्त समय का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय तुरंत जारी किया जाए। अलग-अलग यूनियनों से किए गए समझौते लागू किए जाए। श्रम कानूनों में किए गए बदलाव रद्द किए जाएं। इस दौरान अनीता, ऊषा, सोना, छवि, सुमन, कृष्णा, रोहतास भी मौजूद रहे।

फोटो 04. सोनीपत के पंचायत भवन में सीआईटीयू की सदस्याओं को संबोधित करते वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें