गोहाना। राष्ट्रीय अखंडता दिवस के उपलक्ष्य में पुराना बस अड्डा स्थित चौधरी देवीलाल स्टेडियम में नागरिकों ने देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद जय सिंह मलिक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि 4 अक्तूबर राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय अखंडता का अर्थ केवल भौगोलिक सीमाओं की सुरक्षा से नहीं सीमित नहीं है। भाषा, धर्म, क्षेत्रवाद व जाति से ऊपर उठकर हमें देश की अखंडता के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी, मोर्चे के निदेशक डाॅ. सुरेश सेतिया, राजमल चहल, अनूप फौजी, डाॅ. समुद्र दास, अमृतलाल सैनी, मुख्तार सिंह दांगी, सरदार सतनाम सिंह, सतबीर पौड़िया, सुरेश पंवार, राजपाल कश्यप, गुलाब खान व सतवीर मौजूद रहे।