फोटो : सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्तियों की परिक्
खरखौदा। फिरोजपुर बांगर स्थित बाबा चेतन दास शिव मंदिर में शनिवार को पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने पर शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर शिखर पर 43 किलो का कलश स्थापित किया गया जबकि 15 किलो का घंटा भी लगाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति सदस्यों ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य समाज के सहयोग से पूरा हुआ है और भविष्य में भी यहां धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। संवाद