गोहाना। राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट और जीव रुग्णावास की ओर से संचालित पानीपत रोड स्थित गोशाला में गोभक्तों ने परिक्रमा की। एचएसवीपी से सेवानिवृत्त एसडीओ विजय दहिया और गांव सिवानामाल के राजेंद्र सिंह गोशाला पहुंचे। दहिया ने गोशाला का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की और गोसेवा को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए आगे आना चाहिए। दोनों ने 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। गोशाला के अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी, महासचिव भूपेंद्र सिंह, अशोक आर्य, डाॅ. मनोज, डाॅ. दीपक, सत्यनारायण ने दोनों लोगों को सम्मानित किया। संवाद