सोनीपत के गांव रोहट में आयोजित पहले सर्कल कबड्डी महाकुंभ में प्रतिभागी खिलाड़ी आयोजकों के साथ
सोेनीपत। गावं रोहट में आयोजित पहले सर्कल कबड्डी महाकुंभ में रोहतक के बहु अकबरपुर की टीम ने विपक्षी टीमों को पछ़ाड़ते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि रोहतक के गांव मोखरा की टीम उपविजेता बनी। कबड्डी महाकुंभ के समापन पर विजेता रही टीम को 71 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गांव रोहट में ताम्रवर्ण कंपनी के दीपक वैध की तरफ से पहला सर्कल कबड्डी महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से 32 टीमों ने प्रतिभागिता की। कबड्डी महाकुंभ में टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। महाकुंभ का फाइनल मुकाबला रोहतक के गांव बहु अकबरपुर व रोहतक के गांव मोखरा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बहु अकबरपुर की टीम ने विपक्षी टीम पर शुरु से ही दबाव बनाए रखा और 19-7 अंक के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी महाकुंभ में विजेता टीम के खिलाड़ी मनीष बल्हारा को सर्वश्रेष्ठ कैचर व सचिन बलहारा को सर्वश्रेष्ठ रेडर के खिताब से नवाजा गया। दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वर्ण 15-15 हजार रुपये दिए गए। वहीं मनीष बल्हारा को तीन कैचों पर 11 हजार रुपये नकद दिए गए। कबड्डी महाकुंभ के सफल आयोजन में ताम्रवर्ण से हिमांशु (चीकू), प्रशांत, गौरव, गोलू राठी, मन्नू ने अहम भूमिका निभाई।