फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक लेकर चमकाना चाहती है पिता का नाम चितवन

Sat, 15 Jun 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चितवन खत्री करीब आठ साल से शहर में ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिदिन पसीना बहा रही है। वह बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

चितवन खत्री ने बताया कि वह रोहतक की रहने वाली हैं। मलिक बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास करने के लिए यहां अपने ननिहाल में रहती हैं। उनके पिता का सपना था कि वह बैडमिंटन में देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाए। पिता के निधन के बाद अब वह उनके सपने को पूरा करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि उनका पसंदीदा बैडमिंटन खिलाड़ी दक्षिण कोरियाई के आन से-यौंग है।
यह हैं उपलब्धियां
चितवन खत्री ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता व राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की थी। इस साल अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में रजत पदक हासिल किया था। वहीं खेलो इंडिया गेम्स में भी रजत पदक जीता था। अब चितवन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर नाम चमकाने को बेताब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें