फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की चपेट में आने से बच्चे का पैर टूटा

Sat, 11 May 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव खेवड़ा में कार की चपेट में आने से एक नौ साल के बच्चे के पैर हड्डी टूट गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव खेवड़ा निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में शादी थी। वह बेटे समर आंतिल (9) के साथ शादी समारोह में गए थे। शादी का समारोह खेवड़ा-दीपालपुर रोड पर था। उनका बेटा समर आंतिल खाना खाने के बाद बाहर आया था। इस बीच एक व्यक्ति कार से टक्कर मार दी जिससे बेटे का पैर टूट गया। उन्होंने सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसके बेटे के पैर का आप्रेशन किया है। उसके बाद उन्होंने बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें