फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ करें आदर्श व्यवहार : जयेन्द्र

Sat, 25 Apr 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत केआर्य समाज मॉडल टाउन में प्रवचन सुनती महिला श्रद्धालु। स्रोत: आर्य समाज - फोटो : Family
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन में वार्षिकोत्सव कार आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पांचवें दिन आचार्य भानु प्रकाश शास्त्री ने परमेश्वर भक्ति, सामाजिक, पारिवारिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े भजनों व महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। पुरोहित आचार्य सतन देव सत्यम ने वेद वाणी का पाठ किया। मुख्य वैदिक प्रवक्ता आचार्य जयेन्द्र आर्य ने बताया कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने संस्कार विधि में 16 संस्कारों का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को जन्म से पूर्व ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए योजना बनानी चाहिए। बच्चों के साथ आदर्श व्यवहार, सकारात्मक वातावरण और उत्तम संगति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह कार्यक्रम संस्था प्रधान ज्ञानेश्वर त्यागी की अध्यक्षता हुआ। इस दौरान ज्ञान ठाकुर, महेश जुनेजा, मधु आर्या, हरिचंद स्नेही, सुमन भगत, विनोद सहगल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें