फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बहालगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

Sun, 23 Jun 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई(सोनीपत)। खेवड़ा रोड पर बहालगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। वह पिता के साथ दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। पिता की आंखों के सामने बच्चे ने दम तोड़ दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव फरेंदा निवासी राजीव ने बताया कि वह बहालगढ़ में सुरेश के मकान में किराये पर रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके पास दो बच्चों में बड़ी बेटी चांदनी (11) और छोटा बेटा रिषभ (7) था। रिषभ पीपी-3 कक्षा में पढ़ता था। वह अपने बेटे रिषभ के साथ दुकान पर सामान लेने जा रहे थे।
बताया कि जब वह खेवड़ा रोड स्थित अस्पताल के पास पहुंचे तो बहालगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने बेटे को चपेट में ले लिया। वह राहगीरों की मदद से बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें