फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, चिकित्सक समेत 10 कर्मचारी मिले नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव जुआं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा मारा तो वहां चिकित्सक समेत 10 कर्मचारी नदारद मिले। वहीं सीएचसी की एसएमओ डॉक्टर किरण संधू भी सुबह करीब 10:30 बजे कार्यालय पहुंचीं। शौचालय बदहाल हालत में मिला। फार्मासिस्ट व कंप्यूटर कक्ष में एयर कंडीशनर नहीं मिले। टीम इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजेगी।

गांव जुआं स्थित सीएचसी में स्टाफ को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को लगातार शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर उप निरीक्षक सुनील कुमार व एएसआई राजेश के साथ टीम का गठन कर छापा मारा गया। वहां पर डॉ. प्रवीण कुमार मिले। सुबह सवा नौ बजे तक 10 कर्मचारी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहीं सीएचसी में एसएमओ का कार्यभार संभाल रहीं डॉक्टर किरण संधू भी साढ़े दस बजे पहुंचीं। जांच में छह कर्मचारी व अधिकारी तथा कौशल विकास योजना के तहत लगे चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें दंत चिकित्सक मीनू, दो सहायक व दो लिपिक ललित और परमजीत भी शामिल थे।
बताया गया कि क्लर्क हड़ताल पर हैं। केंद्र में दवाइयों की पूरी आपूर्ति नहीं मिली। सीएचसी में फार्मासिस्ट व कंप्यूटर कक्ष में एयर कंडीशनर नहीं मिले। सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं मिली। शौचालय बदहाल व दरवाजा टूटा मिला। वाटर कूलर में पानी नहीं था। चिकित्सकों के कक्ष में पांच एसी लगे मिले। सीएचसी में प्रतिदिन करीब 80 से 100 ओपीडी होती है। स्टाफ के अनुपस्थिति के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अनियमितता के आरोप के चलते सीएचसी में निरीक्षण किया गया। चिकित्सक समेत कर्मी गैरहाजिर मिले है। अन्य अनियमितता भी मिली है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जिससे अनियमितताओं को दूर कराया जा सके।

- अजीत सिंह, डीएसपी सीआईडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें