फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटवारखाना में पहुंचा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, सभी पटवारी मिले गैरहाजिर

Thu, 01 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 49- सोनीपत स्थित पटवारखाना में निरीक्षण के दौरान मिला निजी व्यक्ति टीम के साथ।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। लघु सचिवालय के पास स्थित हैबीटेट क्लब में चल रहे पटवारखाने में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे। औचक निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितता मिली है। यहां तैनात सभी सात पटवारी गैरहाजिर मिले। एक पटवारी की अलमारी को खोलकर एक निजी व्यक्ति रिकॉर्ड चेक करता पकड़ा गया। उसे नायब तहसीलदार के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा दो पटवारियों के पास इंतकाल की 55 फाइल लंबित मिली हैं।

पटवारखाना में लगातार अनियमितता की शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उनके साथ सोनीपत के नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत को भी लिया गया। इसके बाद टीम ने सवा नौ बजे हैबीटेट क्लब स्थित पटवारखाना का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां नियुक्त सात पटवारियों में से कोई भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिला। औचक निरीक्षण की सूचना पर दो पटवारी बाद में पहुंचे, जिनसे रिकॉर्ड तलब किया गया। इसके बाद जांच की तो पाया कि आनंद कुमार नाम का एक निजी व्यक्ति वीरेंद्र पटवारी की अलमारी में रिकॉर्ड खंगाल रहा था। उससे पूछा तो उसने बताया कि वह एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां तीन माह से काम कर रहा है और पहले पटवारी का सहायक था। वीरेंद्र से पूछकर ही उसने चाबी ली थी। डीएसपी अजीत सिंह ने पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार के हवाले कर दिया। टीम अब रिकॉर्ड की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेगी।



निरीक्षण के दौरान पहुंचे थे दो पटवारी

औचक निरीक्षण के दौरान सूचना पर काफी देर बाद पटवारी दिनेश शास्त्री हलका बडौली व पटवारी मनोज मलिक जाजी पटवारखाना में पहुंचे। उनके रिकॉर्ड की जांच की तो पटवारी दिनेश शास्त्री के पास 24 इंतकाल व 2 तब्दील मिलकियत लंबित पाए गए। मनोज मलिक पटवारी जाजी के पास 31 इंतकाल व 3 तब्दील मिलकियत लंबित पाए गए। पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन




मूवमेंट रजिस्टर या डाक प्राप्ति डायरी रजिस्टर तक नहीं मिला

डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि सरकारी कार्यालय में बिना किसी अधिकारी की उपस्थिति के रिकॉर्ड चेक करने के आधार पर आनंद को नायब तहसीलदार सोनीपत के हवाले किया गया है, जिनके द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। जो इंतकाल लंबित पाए गए, वह करीब तीन माह से लंबित थे। इसके अलावा कार्यालय में कोई मूवमेंट रजिस्टर, डाक प्राप्ति रजिस्टर तक नहीं मिला। कार्यशैली असंतोषजनक मिली है। इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें