फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: मुख्यमंत्री रखेंगे गुप्ति धाम में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला, पुस्तक का विमोचन भी करेंगे

Sun, 29 Jan 2023 11:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री यहां करीब पौने 12 बजे पहुंचेंगे। यहां से एक बजे हेलीकॉप्टर से गोहाना में होने वाली जन उत्थान रैली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में सीएम के आगमन को लेकर बनाया गया मंच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गन्नौर के गुप्ति धाम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की आधारशिला रखेंगे। साथ ही राष्ट्र संत उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज की ओर से पंडित दीनदयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखित पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर गुप्ति धाम में भव्य मंच सजाया गया है। हालांकि पहले यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहुंचना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री यहां आएंगे। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री यहां करीब पौने 12 बजे पहुंचेंगे। यहां से एक बजे हेलीकॉप्टर से गोहाना में होने वाली जन उत्थान रैली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें