रेत से भरे डंपर की जांच करते मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्य। संवाद
- फोटो : Sonipat
मानकों को ताक पर रखकर हाईवे पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहनों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्तेे ने कार्रवाई की। वीरवार रात को चलाए गए जांच अभियान के दौरान 23 वाहनों को जब्त कर उन पर 18.24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्तेे की ओर से वीरवार रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने नांदनौर, मुरथल, पलड़ा और पलड़ी से रेत लेकर निकल रहे डंपरों की जांच की। करीब एक घंटे के अभियान में टीम ने जीटी रोड पर मुरथल और बहालगढ़ क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई। टीम ने 22 ओवरलोड ट्रक और एक यात्री वाहन को जब्त किया। इन वाहनों पर 18.24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्तेे के साथ मोटर व्हीकल अधिकारी गुरप्रीत संधू भी मौजूद रहे। डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ओवरलोड वाहन न केवल हादसे का कारण बनते हैं। साथ ही वह सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंचाते हैं।